Contact for Advertisement 9650503773


Accident News: सड़क हादसे में हुई महिला की मौत, परिजनों के गुस्से से बचने की लिए 3 घंटे टॉयलेट में छिपी डॉक्टर 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: md anish , Date: 01/05/2026 03:39:23 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 01/05/2026 03:39:23 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: वैशाली जिले के महनार स्वास्थ्य केंद्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार शाम एक सड़क हादसे के बाद बड़ा हंगामा हो गया।

विस्तार

बिहार: वैशाली जिले के महनार स्वास्थ्य केंद्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार शाम एक सड़क हादसे के बाद बड़ा हंगामा हो गया। हादसे में एक नवविवाहित महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दो महिला डॉक्टरों को अपनी जान बचाने के लिए करीब 3 घंटे तक अस्पताल के टॉयलेट में छिपना पड़ा। जानिए पूरी खबर 

कैसे हुई महिला की मौत 

जानकारी के अनुसार, देसरी थाना क्षेत्र के बिलट चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में शिल्पी कुमारी नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए महनार स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। 

परिजनों ने लगाए अस्पताल पर गंभीर आरोप 

इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने डॉक्टरों को ढूंढना शुरू कर दिया और गेट पर तोड़फोड़ करने लगी। डर के माहौल में डॉक्टर पूनम सिन्हा और डॉक्टर अंजलि कुमारी खुद को अस्पताल के टॉयलेट में बंद कर छिप गईं।

3 घंटे तक टॉयलेट में छिपी रही महिला डॉक्टर 

डॉक्टरों का कहना है कि भीड़ लगातार गेट पीट रही थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक कोई जवाब नहीं मिला। दोनों डॉक्टर लगभग 3 घंटे तक हॉस्पिटल के टॉयलेट में छिपी रही। 

पुलिस की कार्रवाई 

आखिरकार बाद में बीडीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों महिला डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।