Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: खाद के नाम पर किसानों की जेब पर डाका, सिंगोली क्षेत्र में ब्लैक मार्केटिंग के आरोप

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , Date: 09/06/2026 02:08:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Khwaja Hussain ,
  • Date:
  • 09/06/2026 02:08:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सिंगोली क्षेत्र में किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सिंगोली क्षेत्र में किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। किसानों का आरोप है कि खाद की किल्लत का फायदा उठाकर कुछ स्थानों पर किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्र के किसान नाथूलाल ने बताया कि जिस खाद की कीमत लगभग 257 रुपये है, उसके लिए किसानों से 500 रुपये तक देने की बात कही जा रही है। किसान का कहना है कि अधिक कीमत देने की सहमति के बाद भी खाद आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है और घंटों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन के दौरान खाद की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं।

 

महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर किसान आर्थिक बोझ तले दबते जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो खेती की लागत और बढ़ जाएगी, जिससे उनकी कमर टूट जाएगी। किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि खाद वितरण केंद्रों की जांच कराई जाए, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए, "जब सरकार किसानों को राहत देने की बात करती है, तो फिर खाद के नाम पर किसानों की खुलेआम लूट क्यों हो रही है?" क्षेत्र के किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।