Contact for Advertisement 9650503773


Mp Rape Case: 6 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर साथ ले गया था आरोपी  

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: md anish , Date: 25/04/2026 11:10:16 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 25/04/2026 11:10:16 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ग्वालियर से एक दिल को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर से एक दिल को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। घटना ने न केवल स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, बल्कि समाज को एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सोचने पर मजबूर कर दिया है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। ग्वालियर में रहने वाला आरोपी राहुल कुशवाहा ने 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा की राहुल मासूम का रिश्ते में मुंह बोला चाचा है। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी राहुल उसको बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

 

घटना के मासूम जब घर पहुंची तो परजिनों को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। परिजनों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी कानूनी धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जांच तेजी से की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। घटना के बाद से हो लोगों के मन में एक ही सवाल है क्या अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है? इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। 


Featured News