Contact for Advertisement 9650503773


Accident News: डीटीसी बस ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली  Published by: md anish , Date: 05/05/2026 03:38:17 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 05/05/2026 03:38:17 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। युवक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रही डीटीसी बस (440) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। मृतक युवक की पहचान बृजेश से हुई है, जिसकी उम्र करीब 45 साल से 55 के बिच की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बस के निचे आ गया, जिसके वजह से युवक को गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की खबर दी गई। बताया जा रहा है की मृतक युवक मूल रूप से संगम विहार क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि वह काम के सिलसिले में गोविंदपुरी में अकेले रह रहा था। युवक के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की और अवैध अतिक्रमण की वजह से हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राजधानी में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों और अवैध अतिक्रमण की वजह से होने वाली घटनाओं के ऊपर सवाल खड़े कर दिए है।