Contact for Advertisement 9650503773


Disabled Woman Raped: घर में घुसकर दिव्यांग महिला को बनाया दुष्कर्म का शिकार, पीड़ित ने करी न्याय की मांग 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: md anish , Date: 29/04/2026 01:43:12 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 29/04/2026 01:43:12 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: क्या अब घरों में भी महिला सुरक्षित नहीं, क्या अब दिव्यांग महिलाएं जो की शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। 

विस्तार

बिहार: क्या अब घरों में भी महिला सुरक्षित नहीं, क्या अब दिव्यांग महिलाएं जो की शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। उनकी मजबूरी का भी फायदा उठाया जाएगा। ऐसी एक खबर पटना से सामने आ रही हैं, जहाँ एक दिव्यांग महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दरअसल ये मामला पटना का हैं, जहाँ महिला अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी ने उसकी दिव्यांग स्थिति का फायदा उठाकर घर में जबरदस्ती घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के बार-बार इंकार करने पर भी आरोपी ने उसकी एक न सुनी और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा हैं की पीड़ित महिला अपने पति और सास के साथ नौबतपुर में रहती हैं। पीड़ित दिव्यांग महिला की उम्र 25 वर्षीय बताई जा रही हैं। 

घटना उस वक्त घटी जब पीड़ित का पति और सास रोज की तरह मजदूरी करने गए थे और रात को जब वे घर लौटे तो पीड़ित महिला ने उन्हें रो-रोकर अपनी सारी आपबीती बताई की कैसे आरोपी ने घर में अचानक घुसकर और उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद मंगलवार को पीड़ित के परिजनों ने इस मामले की सुचना पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी मंजीत ठाकुर ने बताया की उन्होंने इस मामले को दर्ज कर लिया हैं और पीड़ित दिव्यांग महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस का कहना हैं की मेडिकल रिपोर्ट और साबुत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना हैं की वे आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।