-
☰
Accident News: दिल्ली के कश्मीरी गेट में भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और ऑटो की टक्कर में दो की मौत, छह घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में यमुना नदी पर बने युधिष्ठिर सेतु पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में यमुना नदी पर बने युधिष्ठिर सेतु पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना 17 और 18 नवंबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे हुई। बताया जा रहा है कि सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की जानकारी जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। वहीं, फॉर्च्यूनर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मृतकों की मौत के मामले में धारा 105 भी जोड़ी गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
Unrequited Love: एकतरफा प्यार में युवती के घर पहुंचा युवक, परिजनों और पड़ोसियों की पिटाई से मौत
Up Murder News: दिवाली की शाम अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित पर आरोप
Trending News: चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने से हुई दो लोगों की मौत, तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Delhi Cirme News: वजीराबाद में नाले से किशोर का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस