Contact for Advertisement 9650503773


Dowry Harassment Case: दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को तेजाब से जलाने की दी धमकी, ससुर पर दुष्कर्म का लगा आरोप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , Date: 07/09/2026 03:44:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Date:
  • 07/09/2026 03:44:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ लाख रुपये और कार की मांग का आरोप

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भोगपुर मिठौनी की रहने वाली नवविवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी हरथला रेलवे स्टेशन के पास अब्दुल्ला तिराहा के रहने वाले दानिश के साथ हुई थी। पीड़ित महिला के मुताबिक शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी। महिला का आरोप है कि पति दानिश और ससुर जरीफ हुसैन उस पर मायके से डेढ़ लाख रुपये नकद और कार लाने का दबाव बनाने लगे, जब उसने दहेज की मांग पूरी करने में इंकार किया तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज की गई। महिला ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया है।

ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने इसका विरोध किया और ससुराल पक्ष की दहेज मांग पूरी करने में इंकार किया, जिसके बाद उसकी परेशानियां और बढ़ गईं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के मुताबिक दहेज को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे तेजाब से जलाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस धमकी के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह के अनुसार पति दानिश और ससुर जरीफ हुसैन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की ओर से लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सबूतों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और दुष्कर्म के आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News