Contact for Advertisement 9650503773


Ludhiana Dog Dispute: कुत्ते को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

पंजाब  Published by: Shubhi Shikha Nayal , Date: 03/09/2026 03:37:35 pm Share:
  • पंजाब
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Date:
  • 03/09/2026 03:37:35 pm
Share:

संक्षेप

पंजाब: लुधियाना के सिविल सिटी इलाके में बुधवार रात कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया।

विस्तार

पंजाब: लुधियाना के सिविल सिटी इलाके में बुधवार रात कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि एक युवती के साथ कहासुनी और कथित बदसलूकी के बाद उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने कथित तौर पर बंदूक से गोलियां चला दीं। घटना में युवती के पिता और भाई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती के सवाल पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक युवती सिविल सिटी इलाके में कुछ सामान लेने गई थी, जहाँ उसने एक युवक को कुत्ते के साथ घूमते देखा। युवती ने उससे सिर्फ यह पूछा कि क्या कुत्ता काटता है। आरोप है कि युवक इसी बात पर नाराज हो गया और युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने लगा। घबराई युवती ने फोन कर अपने पिता और भाई को मौके पर बुला लिया। परिवार के दोनों सदस्यों के पहुंचने के बाद मामला और बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष का युवक वहां से अपने घर गया और बंदूक लेकर वापस आया। इसके बाद उसने कथित तौर पर मौके पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

छह राउंड फायरिंग का आरोप

पीड़ित पक्ष के मुताबिक घटना के दौरान कुल छह गोलियां चलाई गईं थी, जिनमें से दो गोलियां हवा में चलाई गईं, जबकि चार बार फायरिंग पिता और बेटे को निशाना बनाकर की गई थी। गोली लगने से पिता के पैर में चोट आई, जबकि बेटे के पैर में लगी गोली आर-पार हो गई। हमले में बेटे की बाजू पर भी गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे नौ टांके लगाए गए। गोली लगने के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बेटे का इलाज जारी हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

बेटे ने बताई घटना की पूरी कहानी

घायल वंश ने बताया हैं की बुधवार को उसके पिता का जन्मदिन था। उसकी बहन सामान लेने के लिए सिविल सिटी गई थी। वहां कुत्ते को लेकर एक युवक से उसकी बहन की बातचीत हुई थी। वंश के मुताबिक इसी दौरान युवक ने उसकी बहन के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। जानकारी मिलने पर वह और उसके पिता मौके पर पहुंचे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। थाना हैबोवाल के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस के पास फायरिंग की सूचना दर्ज होने की बात सामने नहीं आई थी। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग और पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News