-
☰
Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी के आनंद विहार से एक बेहद ही चौका देने वाली खबर सामने आई हैं, जिसने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल कर दिए हैं।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी के आनंद विहार से एक बेहद ही चौका देने वाली खबर सामने आई हैं, जिसने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल कर दिए हैं। दरअसल ये घटना आनंद विहार में स्थित एक क्लब से सामने आई हैं, जहाँ क्लब के बाहर मौजूद दो बदमाशों ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और इसी घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। क्लब के बाहर की गोलीबारी जानकारी के अनुसार यह घटना आनंद विहार के कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर स्थित एक क्लब की हैं। बताया जा रहा हैं की शुक्रवार की रात को सन्नाटे के बीच, जब स्कूटर के पीछे बैठे बदमाश ने दोनों हाथों से गोलियां बरसाई तो इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों ने 14 से भी ज़्यादा गोलियां बरसाई थी, जिसके कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शाहदरा थाने के डीसीपी आरपी मीणा का कहना हैं की गाजियाबाद के रहने वाले 23 वर्षीय अफसर उर्फ बादशाह और ओल्ड सीलमपुर के रहने वाले 24 वर्षीय मोहम्मद इरशाद में गंभीर रूप से घायल हुए है। घात लगाए बैठे थे बदमाश जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को करीब 3:42 बजे हेडगेवार अस्पताल से दो जख्मी युवकों के भर्ती होने की जानकारी मिली थी। पीड़ित इरशाद का कहना हैं की रात के करीब 1:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ हाइपर क्लब से बाहर निकला था। पीड़ित ने बताया की स्कूटर पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनपर 14 से भी ज्यादा गोलियां चलाई, जिसके बाद घायल अफसर की हालत इतनी गंभीर हो गई की उसकी सर्जरी करानी पड़ी थी। जानकारी के अनुसार वह पहले गाजियाबाद के क्लबों में पार्टी ऑर्गनाइजर था और पिछले कुछ दिनों से अफसर यहां के क्लबों में काम कर रहा था। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात मामले की जांच में सामने आया हैं की अफसर, इरशाद, शिब्बू, अमन और विनय क्लब से पार्टी करके बाहर निकल रहे थे। वहीं दोनों नकावपोश बदमाश घात लगाए बैठे हुए थे। जानकारी के मुताबिक स्कूटर के पीछे बैठा शूटर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर फायरिंग करता हुआ सीसीटीवी में नज़र आया है। पुलिस को घटनास्थल से 11 खोखे मिले है। शुरुआती जांच में यह भिओ सामने आया हैं की घायल अफसर पर पहले से चले आ रहे कुछ मुकदमे भी है, साथ ही जांच में लड़की का मामला भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।
Up Murder News: दिवाली की शाम अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित पर आरोप
Trending News: चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने से हुई दो लोगों की मौत, तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Delhi Cirme News: वजीराबाद में नाले से किशोर का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Iive-in Partner Murder: लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की महिला की हत्या, आरोपी मौके से फरार
Hotel Crime Case: होटल में महिला को बंधक बना किया दुष्कर्म, बाथरूम से भेजी गई लोकेशन से खुला मामला