Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 किलो डोडा चूरा जब्त

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , Date: 22/05/2026 03:50:49 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Khwaja Hussain ,
  • Date:
  • 22/05/2026 03:50:49 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मंदसौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना शामगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो डोडा चूरा जब्त किया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मंदसौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना शामगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार सहित कुल 8 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ मंदसौर के मार्गदर्शन में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शामगढ़ थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस ने 21 मई 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 54 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, कार की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पिता महेंद्र चौधरी निवासी नीमच के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब्त सामग्री

* 54 किलो डोडा चूरा
* एक कार क्रमांक MP 53 CA 6850
* कुल मशरूका कीमत लगभग 8 लाख रुपये

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


Featured News