Contact for Advertisement 9650503773


Murder Committed Due to Suspicion: पत्नी के अवैध संबंध होने के शक की आड़ में करी हत्या, आरोपी ने पिता को दी घटना की सुचना 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: md anish , Date: 27/05/2026 03:13:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 27/05/2026 03:13:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में एक युवक ने शक के कारण अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में एक युवक ने शक के कारण अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल ये मामला यूपी के बुलंदशहर का हैं, जहाँ खुर्जा नगर के आसफपुर गांव में पति ने अपनी पति के अवैध सम्बन्ध होने के शक में उसकी गाला घोटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने ये पूरी घटना अपने पिता को बताई, जिसके बाद आरोपी के पिता ने तुरंत पुलिस को मामले की सुचना दी। 

शक को लेकर की हत्या 

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति का नाम रविंद्र हैं, जो की आसफपुर गांव का रहने वाला है और दिल्ली में एक दुकान में कारीगर का काम करता हैं। रविंद्र की शादी हज़रातपुर की रहने वाली 25 वर्षीय शिवानी के साथ 5 साल पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ गांव में  अपने माता पिता से दूर अलग घर में रहता था। वह अक्सर दिल्ली से गांव आया जाया करता था। बताया जा रहा हैं की सोमवार की रात को रविंद्र ने अपनी पत्नी को किसी युवक के साथ देख लिया था, जिसके बाद उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक हो गया। इसी के कारण रावेन्द्र ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी शिवानी का गाला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

रविंद्र ने पिता को दी घटना की सुचना 

 

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंद्र ने अपने पिता रघुराज को इस पुरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद रघुराज ने तुरंत पुलिस को इस पूरी घटना की खबर दी। बताया जा रहा हैं की सुचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया हैं तो वही दूसरी और मृतक शिवानी के पिता ओमप्रकाश ने आरोप लगाए हैं की दहेज़ को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई हैं। फिलहाल के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया हैं।  इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच तेज कर दी है। 


Featured News