Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बैंकर्स क्लब का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , Date: 17/11/2026 11:29:17 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Date:
  • 17/11/2026 11:29:17 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भोपाल संत नगर में बैंकर्स क्लब की ओर से दीपावली मिलन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भोपाल संत नगर में बैंकर्स क्लब की ओर से दीपावली मिलन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष एवं समाजसेवी माधु चांदवानी, संस्कार स्कूल के सचिव एवं समाजसेवी बसंत चेलानी, क्लब अध्यक्ष सुंदर किशनानी, महासचिव गुलाब जेठानी, कैशियर खुशाल टेकवानी, के.एल. रामनानी, सलाहकार मंडल के निर्मलजीत सिंह तलवार, गोबिन्द सिंह अहिरवार और संतोष सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा गॉड फेथ विंग के वी.एन. मोतियानी, मेडिकल विंग के राजकुमार मूलचंदानी, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक राजेश फुलवानी, उपाध्यक्ष के.एन. शर्मा और एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक श्याम सिंह भी समारोह में शामिल हुए।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शन्या वासवानी और वैदिक चांदवानी ने नृत्य प्रस्तुत किया, पावनी टेकवानी ने पियानो बजाया, जबकि विवान वासवानी ने गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा सुंदर किशनानी, दिशा चांदवानी, संतोष सोनी, गुलाब जेठानी, कृष्णा मुरजानी, मुक्ता चांदनी, भावना विधानी, दिलीप किशनानी और ईश्वर विधानी ने गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। गुलाब जेठानी द्वारा भगवान झूलेलाल को समर्पित गीत 'उहो हथु मथे करे' की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर 10 वर्षीय काव्या लालवानी का विशेष अभिनंदन किया गया। उन्हें उनके द्वारा लिखी गई अंग्रेजी पुस्तक के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, रंग-बिरंगी फुलझड़ियों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। समारोह में आपसी मेल-मिलाप, गले मिलकर शुभकामनाएं देने और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दीपावली का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन सुंदर किशनानी, गुलाब जेठानी, राहुल वासवानी और कविता चांदवानी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन आयोजन सचिव राहुल वासवानी ने किया।