-
☰
मध्य प्रदेश: बैरागढ़ विसर्जन घाट पर भव्य छठ महोत्सव का आयोजन, 151 दीपों से जगमगाया घाट
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भोपाल बैरागढ़ स्थित विसर्जन घाट पर भोजपुरी साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में भव्य छठ महोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भोपाल बैरागढ़ स्थित विसर्जन घाट पर भोजपुरी साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में भव्य छठ महोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने की। वहीं, संस्था के सचिव अभिलाष चंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश मीरचंदानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव एस. जसवानी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू इसरानी, संत नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल इसरानी, पूर्व पार्षद माखन राजपूत, संध्या प्रधान, केसरबाई सेन, कमल विधानी, प्रेम नारायण नगर, बालकृष्ण पाटीदार, नंदकिशोर डाबी, अशोक वर्मा और हरेराम सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान घाट पर 151 दीपों का भव्य दीपदान किया गया। साथ ही भारत माता के नक्शे पर दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया गया, जिससे पूरा विसर्जन घाट रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित अतिथियों ने छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।