Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: विश्व मधुमेह दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 88 लोगों की हुई जांच

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , Date: 17/11/2026 11:31:25 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Date:
  • 17/11/2026 11:31:25 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भोपाल विश्व मधुमेह दिवस 2026 के अवसर पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में निदांता स्वास्थ्य वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 88 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भोपाल विश्व मधुमेह दिवस 2026 के अवसर पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में निदांता स्वास्थ्य वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 88 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा बराड़िया ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श देते हुए मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम, उचित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह के जोखिम को कम किया जा सकता है। वहीं, मधुमेह से पीड़ित मरीज नियमित जांच और उचित उपचार के माध्यम से बीमारी को नियंत्रित रख सकते हैं।

शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), थायराइड (TSH) और कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जांच की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में मधुमेह के बढ़ते मामलों को देखते हुए वर्ष 2019 से लगातार डायबिटीज कंट्रोल एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि निदांता स्वास्थ्य वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रत्येक रविवार को भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान करना और समय पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि संस्था लोगों को खान-पान में सुधार, योग, प्राणायाम, नियमित मॉर्निंग वॉक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इससे विभिन्न बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि संस्था का यह जनहितकारी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचाई जा सके।