Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रात के अंधेरे में भी स्वच्छता अभियान जारी, नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश,हरेंद्र मोहन सारस्वत  Published by: , Date: 16/11/2026 05:28:36 pm Share:
  • मध्य प्रदेश,हरेंद्र मोहन सारस्वत
  • Published by: ,
  • Date:
  • 16/11/2026 05:28:36 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आदमपुर छावनी स्थित कचरा निष्पादन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और कचरा निष्पादन से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और कार्यों को तय मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

नगर निगम आयुक्त के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय है। उपायुक्त चंचल गिलहरी के नेतृत्व में निगम की टीमें दिन के साथ-साथ रात में भी सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। रात्रिकालीन निरीक्षण और कार्रवाई के जरिए सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी क्रम में गुलमोहर क्षेत्र में दुकानदारों और ठेला संचालकों को सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा कचरा फैलाने से बचने की हिदायत दी गई। निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाइश देते हुए कहा कि सड़क और बाजारों को साफ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि भोपाल में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए मैदानी अमले को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अब निगम की इन गतिविधियों का शहर की सफाई व्यवस्था पर कितना असर पड़ता है, यह आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।


Featured News