Contact for Advertisement 9650503773


Cyber Crime News: साइबर ठगी में शामिल बाप-बेटे हुए गिरफ्तार, पूर्व बैंककर्मी को बनाया था शिकार 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: md anish , Date: 27/04/2026 03:57:00 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 27/04/2026 03:57:00 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: मुजफ्फरपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ बाप बेटे ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी से 67 लाख रुपए ठग लिए गए। दरअसल ये मामला मुजफ्फरपुर का हैं, जहाँ आरोपी प्रियरंजन शर्मा और उसका बेटा अनंत अभिषेक एनजीओ के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे।

विस्तार

बिहार: मुजफ्फरपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ बाप बेटे ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी से 67 लाख रुपए ठग लिए गए। दरअसल ये मामला मुजफ्फरपुर का हैं, जहाँ आरोपी प्रियरंजन शर्मा और उसका बेटा अनंत अभिषेक एनजीओ के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। ठगों ने सुप्रीम कोर्ट, RBI, CBI और ED के नाम से फर्जी कागजात भेजकर पीड़ित बैंककर्मी को डराया था। डर के मारे पीड़ित ने पहले तो आरोपी को 45 लाख रुपए और उसके दो दिन बाद पीड़ित ने आरोपी को दोबारा 25 लाख रुपए अलग खातों में ट्रांसफर करे थे। पुलिस ने इस साइबर ठगी के मामले में आरोपी बाप और बेटे का खुलासा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं। 

मनी लॉन्ड्रिंग का केस 

इस मामले में पीड़ित की पहचान महेश गामी के रूप में हुई हैं, जिन्होंने बताया कि 26 मार्च को उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को CBI अधिकारी बताकर उनको झांसे में लिया, जिसके बाद उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर उनपर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया और 10 दिनों तक उन्हें लगातार वीडियो कॉल कर अपनी निगरानी में रखा था। उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी को इस मामले की जानकारी न देने की भी धमकी दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया हैं कि आरोपियों के फर्जी खातों पर देशभर में 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप, बैंक के नकली कागजात और अन्य संदिग्ध चीज़े जप्त की हैं। 

आरोपियों की तलाश 

मामले का पता चलने के बाद डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया की उन्होंने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की हैं। पुलिस ने तुरंत आरोपियों का पता चलते ही पटना के राजीव नगर में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने यह भी बताया कि इस मामले की शिकायत 9 अप्रैल को मिली थी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।


Featured News