Contact for Advertisement 9650503773


Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha , Date: 12/09/2026 02:00:50 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 12/09/2026 02:00:50 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: ईस्ट दिल्ली में स्थित मंडावली इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

विस्तार

दिल्ली: ईस्ट दिल्ली में स्थित मंडावली इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने 22 वर्षीय वंश डेढा का पीछा किया और गली में दौड़ा-दौड़ाकर उस पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने वंश पर करीब 17 बार चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल वंश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानिए पूरी खबर। 

मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या 

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 54 मिनट पर मंडावली पुलिस को चाकू मारने की घटना की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ज्ञान वाटिका स्कूल के पास पहुंची। वहां वंश गंभीर हालत में मिला। उसे तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि वंश की किसी बात को लेकर करावल नगर निवासी 22 वर्षीय केशव कुमार से कहासुनी हुई थी। इसके बाद केशव ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वंश का पीछा किया। आरोप है कि ज्ञान वाटिका स्कूल के पास दोनों ने वंश पर धारदार हथियार से लगातार कई वार किए और फिर बाइक से मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी केशव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और वारदात के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपियों के इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, पुलिस अब केशव के फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है। वंश के परिवार के लिए यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। परिजनों के मुताबिक, वंश परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके परिवार में मां, छोटा भाई और तीन बहनें हैं। वंश के पिता की करीब 11 साल पहले मौत हो चुकी थी। 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वंश ने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए पढ़ाई छोड़ दी और एक बिल्डर के पास काम करने लगा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मामूली कहासुनी आखिर इतनी बड़ी वारदात में कैसे बदल गई।


Featured News