Contact for Advertisement 9650503773


Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

- Photo by : social media

केरल  Published by: Shikha , Date: 12/09/2026 04:13:18 pm Share:
  • केरल
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 12/09/2026 04:13:18 pm
Share:

संक्षेप

केरल: तिरुवनंतपुरम से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी।

विस्तार

केरल: तिरुवनंतपुरम से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने मासूम बच्ची को बेडरूम में बंद करके उसकी गर्दन पर चाकू से कई वार किए, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

चाकू से गला रेतकर की मासूम की हत्या

पुलिस के अनुसार, तिरुवनंतपुरम जिले के मलयिनकीजु में रहने वाली डेढ़ साल की मासूम बच्ची की उसकी मां ने गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक बच्ची की पहचान इवाना के रूप में हुई है। यह दुखद घटना गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच विलावूरक्कल गांव में हुई।

बेडरूम में बंद करके ली बच्ची की जान

FIR के मुताबिक, मृतक बच्ची की मां ने खुद को और अपनी डेढ़ साल की बच्ची को बेडरूम में बंद कर लिया और फिर बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन पर गहरी चोटें आईं। घटना के बाद बच्ची को पहले विलावूरक्कल प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया और बाद में 108 एम्बुलेंस से तिरुवनंतपुरम के SAT अस्पताल भेजा गया। शाम करीब 5:52 बजे डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला तब सामने आया, जब एक रिश्तेदार ने गौर किया कि मां और बच्ची काफी देर से बाहर नजर नहीं आ रही थीं। इसके बाद उसने बंद दरवाजे पर दस्तक दी। क्रिस्टी नाम की महिला बाहर आई और उसने रिश्तेदार को कथित तौर पर बताया कि उसने अपनी बच्ची की जान ले ली है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस बच्ची की मौत से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गहन पड़ताल कर रही है।