-
☰
UBSE Results 2026: UBSE रिजल्ट 2026 में 10वीं और 12वीं में हुई सफलता की बौछार, छात्राओं ने मारी बाज़ी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: देहरादून में 25 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज वर्ष 2026 के हाईस्कूल कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विस्तार
उत्तराखंड: देहरादून में 25 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज वर्ष 2026 के हाईस्कूल कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के चेहरे पर आज खुशी देखने को मिली हैं। इस वर्ष का रिजल्ट काफी सराहनीय हैं। कक्षा 10वीं में लगभग 88% छात्र सफल हुए हैं, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत करीब 85% रहा हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, इस बार छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। परिषद के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से किया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम का भी उपयोग किया गया था। टॉपर्स की सूची में कई छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर अपनी म्हणत का फल पाया हैं। सरकार ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और आगे की पढ़ाई के लिए विशेष छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी की है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। इसके अलावा कई स्कूलों में भी परिणाम की जानकारी दी जा रही है। शिक्षा मंत्री ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने असफल छात्रों को निराश न होने और आगे बेहतर प्रयास करने की सलाह दी हैं।