-
☰
मध्य प्रदेश: बच्चे के बाथरूम करने पर दंपति से मारपीट का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है की बताने मैं भी शर्म लगती है। क्योंकि एक मां अपने 8 महीने के नवजात शिशु के साथ नरसिंहपुर जाती है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है की बताने मैं भी शर्म लगती है। क्योंकि एक मां अपने 8 महीने के नवजात शिशु के साथ नरसिंहपुर जाती है। उसके साथ उसके पति भी जाते हैं जब वह नरसिंहपुर पहुंचती है तो उन लोगों को ऐसा लगता है कि हम लोग कुछ खा ले जब वह नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पहुंचते हैं वहीं पर साक्षरता स्तंभ है और वहां से 10 मीटर की दूरी पर न्यायालय है 5 मीटर की दूरी पर कचहरी है वहां पर एक भवानी जाट के नाम से दुकान संचालित होती है। यह दंपत्ति वहां पहुंचते हैं और उस दुकानदार से बोलते हैं कि भाई साहब हमको चार्ट बनाकर दे दो इसी दौरान इस दंपति का जो नवजात शिशु है। वह वहां पर बाथरूम कर देता है और इसको देखकर वह दुकानदार भड़क जाता है। आग बबूला हो जाता है तो वह दुकानदार बोलता है कि इस जगह को साफ करो झाड़ू पोछा लगाकर जब उस महिला और दुकानदार के बीच कुछ वाद विवाद होता है तो वह दुकानदार तुरंत फोन लगाकर अपने 8 10 साथियों को बुलाकर उस महिला के पति के साथ मारपीट करवाता है। महिला के साथ भी मारपीट हुई है। क्योंकि यह वीडियो में देखा गया है। सबसे बड़ी शर्मनाक बात यह है कि वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कोई बीच बचाव नहीं किया सिर्फ वहां पर मूर्ख दर्शक बनकर देखते रहें। मैं पूछना चाहता हूं मोहन यादव जी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं कि जहां आप एक तरफ डिंडोरा पीटते हैं कि हम महिलाओं को ₹1500 दे रहे हैं तो क्या 1500 के बदले उनके साथ इस तरीके के कृत होंगे मुख्यमंत्री जी आप इस चीज पर तुरंत संज्ञान ले और दोषियों पर कार्रवाई करें।