-
☰
मध्य प्रदेश: 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, मुबारकपुर में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुबारकपुर आजमगढ़ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुबारकपुर आजमगढ़ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर विधानसभा कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. महबूब आजम अंसारी ने की, जबकि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओंमकार शास्त्री उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और वक्ताओं ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने आह्वान किया कि वे अभी से ही गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर बसपा की नीतियों, जनहितैषी विचारों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्य वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक बेहद मजबूत और सक्रिय करना आवश्यक है नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार बने रहने, उनकी दैनिक समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पार्टी के कैडर को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।