Contact for Advertisement 9650503773


Alcohol dispute: पारिवारिक कलह में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की हुई मौत, तीसरी पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ रही

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shikha , Date: 19/08/2026 04:19:15 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 19/08/2026 04:19:15 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ शराब के नशे, संपत्ति को लेकर शक और बकरियां बेचने से मिले पैसों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया।

विस्तार

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ शराब के नशे, संपत्ति को लेकर शक और बकरियां बेचने से मिले पैसों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भेरू सिंहजी का खेड़ा निवासी भगवान लाल कालबेलिया सुवानिया गांव में खेतों की रखवाली करता था। सोमवार रात वह अपनी तीन पत्नियों लाडू बाई, भोमली और तारा बाई तथा बच्चों के साथ मौजूद था। इसी दौरान बकरियां बेचने और पैसों के बंटवारे को लेकर परिवार में कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पहली और दूसरी पत्नी को शक था कि भगवान लाल संपत्ति और बकरियां बेचकर मिलने वाली रकम तीसरी पत्नी तारा बाई को दे रहा है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भगवान लाल ने अपनी दुनाली बंदूक से फायर कर दिया। गोली उसकी दूसरी पत्नी भोमली (50) के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद भोमली गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।

मां को खून से लथपथ देखकर बेटे अनिल का फूटा गुस्सा 

 पुलिस के अनुसार, अनिल ने पास पड़ा लट्ठ उठाया और अपने पिता भगवान लाल तथा तीसरी पत्नी तारा बाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। भगवान लाल मौके पर ही बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि तारा बाई भी गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने भगवान लाल और भोमली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तारा बाई की हालत चिंताजनक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में भी सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार 

 डिप्टी उदयसिंह चुंडावत के अनुसार, अनिल पर हत्या के आरोप में कार्रवाई की गई है, जबकि पहली पत्नी लाडू बाई को मामले में साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद की शुरुआत से लेकर फायरिंग तथा उसके बाद हुए हमले तक की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे या नहीं और वारदात के पीछे संपत्ति, बकरियों की बिक्री तथा पैसों के बंटवारे को लेकर वास्तविक विवाद क्या था। मामले में आरोपियों से पूछताछ के साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

एक ही रात में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

वारदात में पति भगवान लाल और दूसरी पत्नी भोमली की मौत के बाद परिवार के मासूम बच्चे बेसहारा स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं तीसरी पत्नी तारा बाई अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चों को संभाला। उन्होंने बच्चों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पारिवारिक विवाद से शुरू हुई यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News