-
☰
Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: अंबिकापुर शहर के रसूलपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन अज्ञात युवकों ने एक घर में घुसकर 57 वर्षीय यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: अंबिकापुर शहर के रसूलपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन अज्ञात युवकों ने एक घर में घुसकर 57 वर्षीय यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बशीरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ लज्जू गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, बशीरुद्दीन सिद्दीकी बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तीन युवक अचानक घर में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवकों ने बशीरुद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद मची चीख-पुकार, हमलावर हुआ फरार हमले के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। परिजनों और रिश्तेदारों ने घायल बशीरुद्दीन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती उपचार के बाद उन्हें फिरदौसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आईजी, एसपी, एएसपी, सीएसपी और कोतवाली पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। साइबर टीम की मदद से भी मामले की जांच की जा रही है। गोली चलने की भी फैलाई गई अफवाहें वारदात के बाद इलाके में गोली चलने की अफवाह भी फैल गई थी। हालांकि सीएसपी राहुल बंसल ने स्पष्ट किया कि पुलिस को चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। एफएसएल और साइबर टीम मामले की जांच कर रही हैं और अभी तक की जांच में गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। घायल की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने यह हमला कराया है। हालांकि इस आरोप की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।