Contact for Advertisement 9650503773


Character Suspicion Turns Fatal: पति ने किया पत्नी का बेरहमी से कत्ल, चरित्र पर था शक

- Photo by : social media

दिल्ली, अश्मित तमोली   Published by: Shikha , Date: 04/08/2026 11:57:30 am Share:
  • दिल्ली, अश्मित तमोली
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 04/08/2026 11:57:30 am
Share:

संक्षेप

नई दिल्ली: दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विस्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने दोस्त से शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी, लेकिन दोस्त ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

पत्नी पर शक के चलते उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुनिरका इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने अपने दोस्त को फोन किया और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसकी मदद मांगी। हालांकि, दोस्त ने आरोपी का साथ देने के बजाय तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस के सामने कबूली हत्या की बात

बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका की शादी साल 2023 में हुई थी। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अनुराग उर्फ अभिषेक के रूप में हुई है, जो डिलीवरी बॉय का काम करता था। वहीं, मृतका कनिका गृहिणी थी। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर हत्या की बात कबूल की और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने का दबाव बनाया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने किसी तरह पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से महिला का शव बरामद हुआ। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News