Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: नाबालिग बेटी से बातचीत का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर की हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़:  Published by: Shikha , Date: 10/07/2026 05:16:19 pm Share:
  • छत्तीसगढ़:
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 10/07/2026 05:16:19 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: बालोद जिले के पिनकापार चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: बालोद जिले के पिनकापार चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय बेटी से बातचीत का विरोध करने पर 35 वर्षीय गौकरण साहू पर छह युवकों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लकड़ी के पट्टों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौकरण साहू आठ दिनों तक अस्पताल में कोमा में भर्ती रहे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, घटना 30 जून की देर रात ग्राम संबलपुर की है। उस समय गौकरण साहू अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आरोप है कि मुख्य आरोपी भानुप्रताप जैन अपने पांच साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी से गांव पहुंचा। योजना के तहत दो आरोपी घर के बाहर निगरानी करते रहे, जबकि चार आरोपी घर में दाखिल हुए और सो रहे गौकरण साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए। हमले की आवाज सुनकर परिजन और उनकी बेटी जाग गए, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गौकरण साहू की उपचार के दौरान मौत होने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया हमले का कारण

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी भानुप्रताप जैन ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी गौकरण साहू की नाबालिग बेटी से पहचान थी। इस बात का गौकरण साहू ने कड़ा विरोध किया था और आरोपी के साथ उसके माता-पिता को बुलाकर फटकार लगाई थी। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में भानुप्रताप जैन, नीरज रस्तोगी, तुषार निर्मलकर, दिनेश ढीमर, कुंदन यादव और दीपेश पटेल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News