Contact for Advertisement 9650503773


Deadly Suspicion: 7 महीने की शादी का खौफनाक हुआ अंत, पत्नी पर शक बना मौत की वजह, दुपट्टे से पत्नी ने घोंटा पति का गला

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: md anish , Date: 03/07/2026 05:27:27 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 03/07/2026 05:27:27 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध केतन हत्याकांड मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके एक और दिल-दहलादेने वाली वैसी ही खबर सामने आ रही है, जहां पति-पत्नी के रिश्ते में अविश्वास और घरेलू विवाद ने एक युवक की जान ले ली।

विस्तार

दिल्ली: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध केतन हत्याकांड मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके एक और दिल-दहलादेने वाली वैसी ही खबर सामने आ रही है, जहां पति-पत्नी के रिश्ते में अविश्वास और घरेलू विवाद ने एक युवक की जान ले ली। विवाह के महज सात महीने बाद पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले पर पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुस्तकीम उर्फ साहिल 19 के रूप में हुई है, जो डिलीवरी बॉय का काम करता था। वहीं आरोपी पत्नी अलीशा 20 को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा भी बरामद कर लिया है।

दुपट्टे से गला घोंटकर की थी पति की हत्या

पुलिस के मुताबिक, घटना 2 जुलाई के करीब 3:52 बजे की है। जगतपुरी थाना पुलिस को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि राशिद मार्केट इलाके में एक महिला ने अपने पति का गला घोंट दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुस्तकीम को अचेत अवस्था में पाया। उसे तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और छापेमारी के बाद आरोपी अलीशा को एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया, जहां वह घटना के बाद छिपी हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बस एक शक बना मुस्तकीम की मौत की वजह 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुस्तकीम को अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंध होने का शक था। घटना वाली रात वह अलीशा का मोबाइल फोन चेक कर रहा था और उसमें कथित सबूत तलाशने की कोशिश कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक, बहस बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई। आरोपी अलीशा ने दावा किया कि पति ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। कुछ देर बाद जब मृतक की मां कमरे में पहुंची तो अलीशा वहां से फरार हो गई।

पुलिस की कार्रवाही 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों की शादी पिछले वर्ष 13 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक कलह के चलते अलीशा कई बार मायके में रह रही थी, जिससे पति को उस पर शक होने लगा था। बताया जा रहा है कि अलीशा कुछ दिन पहले ही मायके से वापस ससुराल लौटी थी। घटना वाली रात दोनों के बीच रिश्ते को लेकर फिर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपी पत्नी से पूछताछ जारी है।
 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News