-
☰
Delhi Crime News: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; 3 हमलावर मौके से फरार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके के बांकनेर से गुरुवार सुबह हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जिम से निकलते समय 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
विस्तार
दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके के बांकनेर से गुरुवार सुबह हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जिम से निकलते समय 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया खबरों के मुताबिक, बांकनेर इलाके में एक जिम के बाहर प्रमोद कुमार को निशाना बनाया गया। तीन अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और तुरंत मौके से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक प्रमोद कुमार हरियाणा के सोनीपत जिले के राई इलाके के नहरी गांव के रहने वाले थे। वह मुकुल प्रॉपर्टीज नाम से कारोबार करते थे। साथ ही बताया जाता है कि गांव में उनका मुकुल गार्डन नाम का एक बैंक्वेट हॉल भी था। पुलिस ने जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस हमले के कारण का पता लगाने में जुटी है। हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।