-
☰
Sonipat Couple Death: सोनीपत में दंपति की हुई संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला पति और फर्श पर पड़ी मिली पत्नी की लाश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
हरियाणा: सोनीपत से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया हैं, जहाँ प्रेम विवाह करने वाले दंपत्ति का शव उन्ही के घर से बरामद किया गया हैं।
विस्तार
हरियाणा: सोनीपत से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया हैं, जहाँ प्रेम विवाह करने वाले दंपत्ति का शव उन्ही के घर से बरामद किया गया हैं। पति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जबकि पत्नी का शव बेड के पास पड़ा हुआ मिला। दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह जानकारी के अनुसार दोनों दंपत्ति ने सोनीपत में दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों परिवार के साथ कबीरपुर में रह रहे थे। मृतक दंपत्ति की पहचान ऋतिक और सिमरन के रूप में हुई हैं, जिनका शव उन्ही के घर से पाया गया है। जांच में सामने आया हैं की पति ऋतिक का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पत्नी सिमरन का शव बेड के पास पाया गया था, जिसके गले में भी फंदा लगा हुआ था। मामले का पता चलते ही पुलिस तुरंत मौके पर आ पहुंची और दोनों शवों को पोस्मॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया हैं। बताया जा रहा हैं की बुधवार को घर में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक ऋतिक गन्नौर क्षेत्र के गांव तेवड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि सिमरन राठधाना गांव की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना से पहले दोनों दंपत्ति के बिच किसी भी तरह का विवाद या तनाव तो नहीं था। आत्महत्या की का दावा शुरुआती जांच के अनुसार ये दावा किया जा रहा हैं की यह घटना हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या हैं। अगर ये आत्महत्या हैं तो आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी।