Contact for Advertisement 9650503773


Suicide Abetment Case: पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति और प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए पत्नी को उकसाने का आरोप 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , Date: 02/09/2026 05:52:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Date:
  • 02/09/2026 05:52:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पत्नी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पत्नी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर महिला को मानसिक रूप से परेशान करने और पति की प्रेमिका को घर में स्वीकार करने का दबाव बनाने के आरोप हैं।

छह महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दरअसल ये मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के सैंजना गांव का है। मृतका सोमवती की शादी करीब 15-16 वर्ष पहले महेश कुमार से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले करीब छह महीने से महेश का गांव की ही रहने वाली विवाहित महिला गायत्री देवी से संबंध था। दोनों कथित तौर पर गांव छोड़कर रुद्रपुर चले गए थे और वहां साथ रह रहे थे। बताया गया कि 8 अगस्त को महेश, गायत्री को लेकर वापस सैंजना स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी सोमवती पहले से मौजूद थी। आरोप है कि महेश ने पत्नी पर गायत्री को घर में स्वीकार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई।

परिवार के अन्य सदस्यों पर भी प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के अनुसार मृतका के पिता गंगाराम ने 15 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महेश के अलावा उसके भाई कृष्णपाल, बहन कुसुम और बहनोई पप्पू समेत छह लोगों पर सोमवती को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए। परिवार का आरोप है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से सोमवती मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की सुबह सोमवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नवाबगंज के आर्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की जांच उप निरीक्षक विवेक कुमार कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान महेश ने गायत्री के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने महेश कुमार और गायत्री देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया हैं।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News