Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी पर राहुल नवरंग का हमला, गाली और धमकी लोकतंत्र पर हमला

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Fulchand Malviya , Date: 29/07/2026 04:25:35 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 29/07/2026 04:25:35 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: जमीन पर रहकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने और जनता के मुद्दों को पूरी हिम्मत के साथ उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया पेशेवर राहुल नवरंग ने साफ किया है कि क्षेत्र में हुआ पूरा विवाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ही शुरू किया है।

विस्तार

दिल्ली: जमीन पर रहकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने और जनता के मुद्दों को पूरी हिम्मत के साथ उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया पेशेवर राहुल नवरंग ने साफ किया है कि क्षेत्र में हुआ पूरा विवाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ही शुरू किया है। उनके मुताबिक, भीम आर्मी के लोगों ने ही उन्हें निशाना बनाया, सरेआम गालियां दीं और बहुत ही घटिया भाषा का इस्तेमाल किया। राहुल नवरंग ने दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए बड़ा खुलासा किया कि वहां कुछ ईमानदार रिपोर्टर छात्र आंदोलन का साथ दे रहे थे, लेकिन इसके बाद भी भीम आर्मी के लोगों ने उन्हें ही निशाना बनाया। वहां महिला पत्रकारों के साथ गालियां देते हुए बदसलूकी की गई, जबकि वे रिपोर्टर बेटियां भी किसी की बहन-बेटियां थीं। महिलाओं और बेटियों के सम्मान को इस तरह ठेस पहुंचाना और उन्हें सरेआम गालियां देना इनकी गंदी मानसिकता को साफ दिखाता है।

राहुल नवरंग ने कड़े शब्दों में कहा कि जो लोग विचारों की लड़ाई लड़ने के बजाय ऐसी गंदी गालियां बकते हैं, धमकियां देते हैं और विवाद खड़े करते हैं, वे कभी भी देश के संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते। बाबासाहेब ने हमें संविधान, लोकतंत्र और हर महिला के मान-सम्मान के साथ जीना सिखाया था। लेकिन भीम आर्मी के कार्यकर्ता सरेआम गालियां देकर और महिलाओं को निशाना बनाकर बाबासाहेब के विचारों को कलंकित कर रहे हैं। राहुल नवरंग ने अपना पक्का इरादा जताते हुए कहा कि हम किसी के दबाव में आकर डरने वाले नहीं हैं। इस तरह के हमलों और गाली-गलौज से न तो हमारा हौसला टूटेगा और न ही हम एक कदम पीछे हटेंगे। आम जनता के अधिकारों और न्याय के लिए हमारी यह लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी। इस पूरी घटना के बाद से इलाके के लोगों में बहुत गुस्सा है।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News