Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस पर हिसार पुलिस के 8 कर्मचारियों का सम्मान, सांसद नवीन जिंदल ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 18/08/2026 10:53:14 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:53:14 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिसार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सराहनीय सेवाओं के लिए हिसार पुलिस के 8 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिसार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सराहनीय सेवाओं के लिए हिसार पुलिस के 8 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान पुलिस विभाग में समर्पण और मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले PSI पूजा, PSI सीमा, ASI किरण बाला, ASI वीरेंद्र, ASI भूप सिंह, ASI सुभाष चंद्र, EHC दिनेश कुमार और ASI मदन लाल को सम्मानित किया गया। ASI मदन लाल हिसार पुलिस के पुलिस प्रवक्ता भी हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया गया कार्य विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाता है। एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस के अधिकारी और जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम करने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News