-
☰
मध्य प्रदेश: बसपा की जिला स्तरीय में हुई समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान तेज करने पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बिलासपुर बहुजन समाज पार्टी जिला बिलासपुर की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक शुक्रवार को देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, शनिचरी बाजार में आयोजित हुई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बिलासपुर बहुजन समाज पार्टी जिला बिलासपुर की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक शुक्रवार को देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, शनिचरी बाजार में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, सेक्टरों और बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के साथ आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी राजाराम उपस्थित रहे। वहीं स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी हेमंत पोयाम और पूर्व विधायक एवं बिलासपुर जोन प्रभारी इंजीनियर रामेश्वर खरे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टंडन ने की। प्रदेश महासचिव डॉ. रोहित डहरिया, प्रदेश महासचिव राधेश्याम सूर्यवंशी और वरिष्ठ नेता गिरधारी यादव भी मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि बसपा सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम पंचायत ढेका के सरपंच अश्वनी कुमार घोरे ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। बैठक में जिले की सभी विधानसभा इकाइयों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। सेक्टर और बूथ समितियों के गठन, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन बसपा जिला सचिव सुनील भारद्वाज और जिलाध्यक्ष हेमचंद मिरी ने किया। बैठक के समापन पर संगठन को और मजबूत करने, सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा बहुजन समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।