Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: संगठन की बड़ी तैयारी, प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 17/07/2026 12:49:51 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 17/07/2026 12:49:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आगामी 27 जुलाई 2026 को भिंड जिले में आयोजित होने वाले विशाल संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य रूप से सफल बनाने के लिए रणनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: आगामी 27 जुलाई 2026 को भिंड जिले में आयोजित होने वाले विशाल संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य रूप से सफल बनाने के लिए रणनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में बुद्ध विहार, भिंड (म.प्र.) के प्रांगण में भिंड-दतिया लोकसभा स्तरीय एक अति महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना और लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता को बढ़ाना रहा। गौरतलब है कि 27 जुलाई को होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राजाराम साहब (केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व सांसद, राज्यसभा, बसपा) शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह और ऊर्जा देखी जा रही है।

 

संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं के पदाधिकारियों की रही सक्रिय उपस्थिति बुद्ध विहार में आयोजित। इस अति महत्वपूर्ण लोकसभा स्तरीय बैठक में भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभाओं के प्रमुख पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और सक्रिय कार्यकर्ता साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बैठक में मुख्य रूप से  भिंड विधानसभा, अटेर विधानसभा, मेहगांव विधानसभा, लहार विधानसभा एवं गोहद विधानसभा के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी और निष्ठावान कार्यकर्ता साथी पूर्ण रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी विधानसभाओं के प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और आगामी कार्यक्रम को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। 

रणनीति बनाकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 27 जुलाई के संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा और गाँव स्तर पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की मजबूती, नीतियों के प्रचार-प्रसार और आगामी सामाजिक व राजनीतिक रणनीतियों को धार देने में मील का पत्थर साबित होगा बैठक के अंत में सभी उपस्थित साथियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे अपनी पूरी निष्ठा और ताकत के साथ इस पूरे आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे। 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News