Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: शाजापुर विकास कार्यों पर विधायक की सख्ती, अधिकारियों को दिए निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 30/07/2026 01:40:03 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 30/07/2026 01:40:03 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद की अध्यक्षता में आज विधानसभा क्षेत्र 167 शाजापुर के विकास कार्यों की बैठक संपन्न हुई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद की अध्यक्षता में आज विधानसभा क्षेत्र 167 शाजापुर के विकास कार्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक श्री भीमावद ने सभी निर्माण ऐजेंसियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। इस दौरान उन्होंने शाजापुर में सामुदायिक भवन के निर्माण एवं शेष ढांचे का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए मुहीम चलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र एवं अपात्र आवेदकों का गहन सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों में एक्स-रे मशीन की उपलब्धता एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, छात्रावासों नियमित निरीक्षण करने, जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की क्षमता विस्तार कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, राशन वितरण में बायोमेट्रिक अंगूठा न लगने से आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण कर मानकों का पालन सुनिश्चित कराने सहित विभिन्न बिन्दुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, जिला पंचायत प्रभारी सीईओ सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News