Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जियालाल अहिरवार के स्वागत में सड़कों पर उमड़े समर्थक, बसपा ने दिखाया संगठन का दम
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 29/07/2026 11:12:50 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 29/07/2026 11:12:50 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जियालाल अहिरवार जी का मध्य प्रदेश के लटेरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जियालाल अहिरवार जी का मध्य प्रदेश के लटेरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक स्वागत यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम काला देव से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से आतिशबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया  इसके पश्चात यह काफिला उत्साह और जोश के साथ तीतर बर्री, गोलाखेड़ा और खेड़ा लटेरी पहुंचा। इन सभी पड़ावों पर स्थानीय जनता ने फूल-मालाओं, साफे बांधकर और जोरदार नारों के साथ श्री जियालाल अहिरवार जी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जियालाल अहिरवार जी ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चलने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं, आपसी भाईचारा मजबूत करें और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News