Contact for Advertisement 9650503773


Murder During Robbery Attempt: लूट के लिए सामान नहीं मिला तो गुस्साए आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: md anish , Date: 30/06/2026 01:21:20 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 30/06/2026 01:21:20 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 45 वर्षीय सुनील उर्फ पप्पी की लूटपाट की कोशिश के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों में दो नाबालिग भी शामिल थे।

विस्तार

दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 45 वर्षीय सुनील उर्फ पप्पी की लूटपाट की कोशिश के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों में दो नाबालिग भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि सुनील के पास कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

 लूट के लिए नहीं मिला सामान तो कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार, नसीरपुर रोड से गुजरते समय मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर सुनील को देखा और उसे लूटने का प्रयास किया। जब उसके पास से कोई कीमती सामान नहीं मिला, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके सीने में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। जांचकर्ताओं को संदेह है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू द्वारका इलाके में कहीं फेंक दिया गया। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ लिया है और उनके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। मुख्य आरोपी की तलाश और चाकू बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 नसीरपुर रोड पर खून से लथपथ मिला शव

पुलिस के अनुसार, सागरपुर निवासी सुनील उर्फ पप्पी रविवार सुबह नसीरपुर रोड पर खून से लथपथ हालत में मिला था। सुबह करीब 6:20 बजे सागरपुर थाने को सड़क किनारे एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सुनील को मृत पाया। उसके सीने पर चाकू के गहरे घाव मिले थे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News