Contact for Advertisement 9650503773


Murder Investigation: मासूम को वारिस बनाने के लिए मकान मालिक बना कातिल, 500 CCTV ने खोला हत्या का राज

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha , Date: 18/07/2026 01:04:49 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 18/07/2026 01:04:49 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने द्वारका के करगिल चौक स्थित नाले के पास जंगल में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने द्वारका के करगिल चौक स्थित नाले के पास जंगल में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने अपने किराएदार की हत्या इसलिए कराई ताकि वह उसके सात वर्षीय बेटे को अपना वारिस बना सके। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, आरोपियों के मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था आरोपी 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल ठाकुर और राजू कुमार के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में नजफगढ़ के धरमपुरा इलाके में रहते हैं। आरोपी अनिल ठाकुर एक बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को करगिल चौक के पास नाले से सटे जंगल में अखिलेश नामक व्यक्ति का शव मिला था। जांच में पता चला कि मृतक अखिलेश भी बिहार का निवासी था और आरोपी अनिल ठाकुर के मकान में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। तीन महीने पहले कैंसर के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई थी और उसका सात वर्षीय बेटा उसके साथ रह रहा था।

अखिलेश के बेटे को अपना वारिस बनाना चाहता था आरोपी 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अनिल ठाकुर अकेला रहता था और उसने योजना बनाई थी कि यदि अखिलेश की हत्या कर दी जाए तो वह उसके बेटे को अपना वारिस बना सकेगा। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को अनिल ने अपने साथी राजू कुमार के साथ मिलकर अखिलेश को शराब पिलाने का लालच दिया और उसे करगिल चौक के पास जंगल की ओर ले गया। रास्ते में पूछने पर आरोपियों ने कहा कि बाहर पुलिस चालान कर सकती है, इसलिए अंदर से चलना सुरक्षित रहेगा।

पुलिस की कार्रवाई 

जंगल में पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने कथित रूप से हथौड़े से वार कर अखिलेश की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक महत्वपूर्ण फुटेज में तीन लोगों के जंगल की ओर जाते हुए छह पैर दिखाई दिए, जबकि कुछ समय बाद केवल दो लोग ही वापस लौटते नजर आए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें धरमपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को थाना द्वारका नॉर्थ और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News