Contact for Advertisement 9650503773


Nagaur Hotel Shooting: हंसी-मजाक में देशी कट्टा दिखाते समय चली गोली, होटल संचालक की हुई मौत, आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shikha , Date: 11/08/2026 01:40:26 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 11/08/2026 01:40:26 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव के पास स्थित नीलकंठ होटल में होटल संचालक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

राजस्थान: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव के पास स्थित नीलकंठ होटल में होटल संचालक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हंसी-मजाक के दौरान देशी कट्टा दिखाते समय अचानक गोली चल गई, जो होटल संचालक रामदास उर्फ रामकुमार के सीने में जा लगी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को होटल कर्मचारी रणजीत कुमार ने सदर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिपाल बिश्नोई होटल में खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद उसने चाय बनाने के लिए कहा। इसी दौरान होटल संचालक रामदास और महिपाल के बीच हंसी-मजाक चल रहा था। आरोप है कि महिपाल अपना देशी कट्टा दिखा रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली रामदास के सीने में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गया। घटना के बाद घायल रामदास को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। उसे जोधपुर ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रामदास की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस, डीएसटी और कोबरा टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके मोबाइल नंबरों की सीडीआर का विश्लेषण किया और रूट चार्ट तैयार किया। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पुलिस इंटेलिजेंस की मदद ली गई। तकनीकी जांच और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिपाल गोदारा पुत्र राणाराम बिश्नोई, निवासी गोदारों का बास, नांदिया प्रभावती, जिला जोधपुर को नागौर शहर से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में हथियार के इस्तेमाल समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में सदर थानाधिकारी किताब चौधरी, डीएसटी प्रभारी सुरेश कस्वा समेत पुलिस टीम के जवानों ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News