Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: भुवनेश्वर में BSP की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बहुजन आंदोलन को तेज करने का संकल्प

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Fulchand Malviya , Date: 11/08/2026 04:45:59 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 11/08/2026 04:45:59 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ओडिशा राज्य इकाई की ओर से राजधानी भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

ओडिशा: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ओडिशा राज्य इकाई की ओर से राजधानी भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा बहुजन मिशन को और अधिक गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी लाल जी मेधंकर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के संदेश को आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और अनुशासन के साथ संगठन के विस्तार में जुटने का आह्वान किया। बैठक में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के निर्देशों के अनुरूप संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनुशासन एवं एकजुटता के साथ बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस दौरान ओडिशा में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और बहुजन समाज की समस्याओं एवं अधिकारों को मजबूती से उठाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। BSP नेतृत्व ने कहा कि आने वाले दिनों में ओडिशा में पार्टी की राजनीतिक एवं संगठनात्मक सक्रियता को और बढ़ाया जाएगा। साथ ही बहुजन समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर आवश्यकतानुसार आंदोलन को भी गति दी जाएगी। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News