-
☰
Road Accident: अमेरिकी यूनिवर्सिटी के छात्र की हुई मौत, फिसलन भरी सड़क को माना दुर्घटना का कारण
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित नंगल देवत रेड लाइट के पास हुए सड़क हादसे में एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र यशवेंद्र की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विस्तार
दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित नंगल देवत रेड लाइट के पास हुए सड़क हादसे में एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र यशवेंद्र की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी, वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घायल छात्रा ने बताया फिसलन हादसे की वजह जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुई छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में सड़क पर फिसलन को दुर्घटना का कारण बताया है। हालांकि पुलिस केवल इस बयान के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है की सड़क की स्थिति, वाहन की गति और चालक के नियंत्रण सहित कई पहलुओं जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की मैकेनिकल जांच शुरू कर दी है। ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके की कहीं वाहन में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी तो हादसे की वजह नहीं बनी। जानकारी के अनुसार कार यशवेंद्र की थी और हादसे के समय वही वाहन चला रहे थे। पोस्टमार्टम और साक्ष्यों से खुलेगा राज जांच अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वाहन की मैकेनिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही दुर्घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इस मामले में किसी एक कारण को अंतिम नहीं माना गया है और अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सड़क पर ब्रेक के निशान, वाहन के पलटने की दिशा, मोड़ की संरचना और सड़क की सतह का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है की हादसे के समय सड़क पर वास्तव में फिसलन थी या नहीं और क्या उस स्थान पर पहले भी इसी तरह की दुर्घटनाएं हुई हैं। आसपास लगे ट्रैफिक कैमरों और निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए जुटाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है की सभी तकनीकी रिपोर्ट और साक्ष्य सामने आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल जांच जारी है और हर पहलू को गंभीरता से जांच की जा रही है।