Contact for Advertisement 9650503773


Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट से नारायण साईं को मिला बड़ा झटका, उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से किया इनकार

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha , Date: 07/08/2026 04:22:43 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 07/08/2026 04:22:43 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ा झटका देते हुए 2013 के दुष्कर्म मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

विस्तार

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ा झटका देते हुए 2013 के दुष्कर्म मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट से उसकी लंबित आपराधिक अपील का यथासंभव तीन महीने के भीतर निस्तारण करने का अनुरोध किया है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि गुजरात हाईकोर्ट तीन महीने के भीतर अपील के निपटारे का प्रयास करे। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में याचिकाकर्ता और राज्य सरकार दोनों पूरा सहयोग करेंगे। सुनवाई के दौरान नारायण साईं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने दलील दी कि जल्द सुनवाई के लिए आवेदन दिए जाने के बावजूद उसकी अपील पर अब तक सुनवाई शुरू नहीं हो सकी है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि तीन महीने के भीतर अपील का निस्तारण नहीं होता है, तो नारायण साईं दोबारा सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकता है। 

इससे पहले 4 मई को गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं की सजा निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए ऐसा कोई प्रथम दृष्टया आधार नहीं है जिससे यह माना जाए कि आरोपी के बरी होने की संभावना है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की थी कि वर्ष 2019 से मुख्य अपील पर सुनवाई में सहयोग करने के बजाय बार-बार जमानत याचिकाएं दाखिल कर कार्यवाही में देरी की जा रही है। गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत ने अप्रैल 2019 में 2013 के दुष्कर्म मामले में नारायण साईं को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसी मामले में उसके तीन सहयोगियों धर्मिष्ठा उर्फ गंगा, भावना उर्फ यमुना और पवन उर्फ हनुमान को भी 10-10 वर्ष के कारावास की सजा दी गई थी। वहीं, नारायण साईं के पिता आसाराम भी दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे हैं।
 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News