Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महिला हत्याकांड पर बसपा सख्त, 1 करोड़ सहायता की करी मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 28/07/2026 12:11:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 28/07/2026 12:11:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बेहाल हो चुकी है और राज्य में पूरी तरह से जंगलराज कायम है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बेहाल हो चुकी है और राज्य में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। इसी क्रम में आज दिनांक 27-07-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जनपद प्रयागराज की कोरांव विधानसभा पहुंचकर, विगत दिनों पाल समाज की महिला शांति देवी की बदमाशों द्वारा की गई निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया गया कि बहुजन समाज पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। 

प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जी ने संबंधित उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर कड़े शब्दों में मांग की है कि इस जघन्य और अंधेरगर्दी भरे अपराध को अंजाम देने वाले सभी दोषियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कठोरतम दंड दिलाया जाए, ताकि समाज में अपराधियों के हौसले पस्त हों साथ ही, पीड़ित परिवार को बिना किसी विलंब के त्वरित न्याय दिलाया जाए। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री जी से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग। बसपा नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय और अत्यंत गरीब है इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से पुरजोर मांग की जाती है कि इस गरीब पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की आर्थिक मदद प्रदान की जाए, ताकि परिवार को संबल मिल सके। 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News