Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मासूम बच्ची की मौत पर भड़के चन्दन मिश्रा, आरोपियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: JItendra Chaubey , Date: 10/07/2026 05:21:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: JItendra Chaubey ,
  • Date:
  • 10/07/2026 05:21:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहराइच राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहराइच राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चन्दन मिश्रा ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और देश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और अपराधियों में कानून का भय कम होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से मामले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो भविष्य में इस तरह के अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश और नजीर बने। चन्दन मिश्रा ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रभावी कानूनों के साथ-साथ सख्त और त्वरित कार्रवाई भी आवश्यक है, ताकि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News