-
☰
उत्तर प्रदेश: धर्मवीर सिंह अशोक की हुई वापसी, पार्टी ने फिर सौंपी जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह अशोक की एक बार फिर पार्टी में वापसी हो गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह अशोक की एक बार फिर पार्टी में वापसी हो गई है। माना जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को दोबारा संगठन में वापस ला रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी का यह निर्णय अपने धरातलीय कैडर को फिर से लामबंद करने और संगठन को सुदृढ़ करने की रणनीति का हिस्सा है पार्टी नेतृत्व राज्य भर में सांगठन के ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। उल्लेखनीय है कि करीब तीन माह पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो के निर्देश पर बुलंदशहर जिलाध्यक्ष की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उस समय उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे। निष्कासन के बाद मीडिया में लगातार तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं हालांकि, उन्होंने पार्टी और विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी उनके इसी सकारात्मक रुख को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः सम्मानजनक तरीके से पार्टी में शामिल करने का निर्णय लिया है।