Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vikas Singh , Date: 25/08/2026 11:25:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Vikas Singh ,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:25:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रायबरेली एम्स रायबरेली में मरीजों को अब पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए एक नई विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रायबरेली एम्स रायबरेली में मरीजों को अब पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए एक नई विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। संस्थान में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। सोमवार को कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने इस सेवा का शुभारंभ किया। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के बाद मरीजों के लिए ओपीडी के साथ आईपीडी सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं। इस सुविधा से पेट, आंत, लिवर और पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह और उपचार मिल सकेगा।

एम्स प्रशासन के अनुसार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की ओपीडी हर सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी। मरीजों को यह सुविधा अस्पताल भवन की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 184 में मिलेगी। विभाग शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे शहरों या दूर स्थित अस्पतालों का रुख करने की जरूरत कम होगी। ओपीडी के शुभारंभ के अवसर पर अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र नाथ राय, इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉ. मधुकर मित्तल, न्यूरोलॉजी विभाग की डॉ. अर्चना वर्मा, पीडियाट्रिक सर्जरी की डॉ. सुनीता सिंह और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमार धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिवेदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरविंद शुक्ला और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. साई प्रताप रेड्डी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

एम्स प्रशासन का कहना है कि संस्थान का लगातार प्रयास है कि रायबरेली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं। इसी दिशा में नए विभागों और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने कहा कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सेवा शुरू होने से उन मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें पेट, आंत, लिवर और पाचन संबंधी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि एम्स रायबरेली भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करता रहेगा।

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News