Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मायावती ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, संविधान के मूल्यों पर दिया जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 17/08/2026 02:57:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 17/08/2026 02:57:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पूर्व सांसद एवं बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पूर्व सांसद एवं बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा संविधान निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। अपने विशेष वक्तव्य में बीएसपी प्रमुख आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें भारतीय संविधान के मूल आदर्श समानता स्वतंत्रता न्याय और भाईचारेको और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने देश को जो सर्वसमावेशी संविधान दिया है। वही भारत में लोकतंत्र सामाजिक न्याय और हर नागरिक के अधिकारों की असली गारंटी है।

 

बीएसपी अध्यक्ष ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए इस पावन अवसर पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा बाबासाहेब आंबेडकर जी के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए समानता स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लें। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जोर देकर कहा कि आजादी की वास्तविक सार्थकता और बाबासाहेब आंबेडकर जी का सपना तभी पूरा होगा, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित, पीड़ित वंचित दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक न्याय पूरी निष्ठा से मिले उन्होंने देश में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और बंधुत्व की भावना को निरंतर मजबूत करने पर बल दिया। संदेश के समापन पर बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना करते हुए जय भारत' और जय भीम' के साथ अपनी बात पूर्ण की। 

Related News

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Case of Sexual Assault: यूक्रेन से MBBS कर लौटे डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म करने का लगा आरोप, सेमिनार के बहाने सोनीपत से दिल्ली लाया था

Toddler Murder: मां ने डेढ़ साल की बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

Murder: गली में दौड़ा-दौड़ाकर किया 17 बार चाकू से हुआ हमला, 22 साल के वंश की हुई मौके पर मौत


Featured News