Contact for Advertisement 9650503773


Bihar Crime News: जमीन विवाद के चलते महिला को मारी गोली, तीन कट्ठा जमीन को लेकर शुरू हुआ था विवाद

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Shubhi Shikha Nayal , Date: 25/08/2026 05:29:06 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Date:
  • 25/08/2026 05:29:06 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

विस्तार

बिहार: बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कचना रहिका टोल में तीन कट्ठा जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी रिश्ते की बहू को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घर के बाहर महिला पर हमला

बताया जा रहा हैं की घायल महिला की पहचान गुलशन दास की 25 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर के बाहर गोबर के उपले बना रही थी। इसी दौरान आरोपी विष्णु दास ने कथित तौर पर पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली महिला की पीठ में लगी और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। महिला की सास मासोमात उगनी देवी के मुताबिक, जमीन को लेकर उनके देवर विष्णु दास से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि घटना से पहले विष्णु दास ने उनके बेटे गुलशन दास पर धारदार हथियार से हमला किया था। गुलशन किसी तरह वहां से बचकर निकल गया।

अस्पताल में हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार गोली चलने की घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं की घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से जुड़े मामले की जानकारी भी जुटाई। थानाध्यक्ष उमेश पासवान के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News