Contact for Advertisement 9650503773


Domestic Dispute: घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, महिला ने पति और देवरों पर जीभ काटने का लगाया आरोप

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shikha , Date: 27/07/2026 03:15:09 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shikha ,
  • Date:
  • 27/07/2026 03:15:09 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान के चूरू जिले से घरेलू विवाद का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान के चूरू जिले से घरेलू विवाद का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। साहवा थाना क्षेत्र के धीरवास गांव में एक विवाहिता ने अपने पति, जेठ और देवर पर कथित तौर पर ब्लेड से उसकी जीभ काटने का आरोप लगाया है। घटना करीब 20 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब मामला पुलिस तक पहुंचा है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है।

घरेलू विवाद के चलते पति, जेठ और देवर के काटी महिला की जीभ 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान 42 वर्षीय सीता के रूप में हुई है, जो जोधपुर जिले के नीमड़ी की रहने वाली बताई जा रही है। करीब 20 साल पहले उसकी शादी धीरवास गांव निवासी असमालनाथ से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि करीब 20 दिन पहले विवाद के दौरान पति असमालनाथ, जेठ सदानाथ और देवर मोडनाथ ने कथित तौर पर महिला पर हमला किया और ब्लेड से उसकी जीभ काट दी। घटना के बाद महिला अपने पीहर चली गई थी। शनिवार को जब वह वापस ससुराल पहुंची, तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे तारानगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई 

अस्पताल में मौजूद महिला की भांजी सुनीता ने बताया कि पीड़िता के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद के बावजूद उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मामला इतना गंभीर रूप ले लेगा। इस घटना के बाद परिवार के लोग महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं और बच्चों के भविष्य को लेकर भी परेशान हैं। मामले को लेकर साहवा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी जगदीश गोदारा के अनुसार, घटना करीब 20 दिन पहले की बताई जा रही है। इस संबंध में जोधपुर के मंडोर थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे आगे की जांच के लिए साहवा थाना भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं है। मेडिकल जांच और रिपोर्ट के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News