Contact for Advertisement 9650503773


Extortion Case: नीरज बवाना गैंग के नाम पर मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , Date: 29/07/2026 12:20:57 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Date:
  • 29/07/2026 12:20:57 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई हैं।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई हैं। बताया जा रहा हैं की हरि नगर में पुलिस स्पेशल स्टाफ ने नीरज़ बवाना गैंग के नाम पर एक व्यापारी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 

व्यापारी से मागी रंगदारी 

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी जिला के हरि नगर थाना इलाके में दो आरोपियों ने एक व्यापारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी और साथ ही उसे जान से मरने की धमकी भी दी। इस मामले में 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मोनिश और मोहम्मद असद के तौर पर हुई है।

छापेमारी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार 

डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी का कहना हैं की पुलिस स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य की देखरेख में सब-इंस्पेक्टर नरेश अहलावत और मनीष की टीम ने मोहन गार्डन इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद किया हैं। 

नीरज बवाना के नाम पर मांगे 1 करोड़ 

जानकरी के अनुसार डीसीपी ने बताया की मामले में शामिल मुख्य आरोपी मोहम्मद मोनिश पहले पीड़ित व्यापारी के पास काम करता था। बताया जा रहा हैं की आरोपी मोहम्मद मोनिश ने जल्द अमीर बनने के लालच में अपने साथी असद के साथ मिलकर योजना बनाई की वे दोनों नीरज बवाना गैंग के नाम पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग कर पैसे कमाएंगे। जांच में सामने आया हैं की आरोपियों ने गफ्फार मार्केट से नया मोबाइल और सिम खरीदी था ताकि वे इस योजना को अंजाम दे सके। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News