Contact for Advertisement 9650503773


Love Marriage Case: लड़की ने भाग कर की शादी, परिवार ने हत्या कर नदी किनारे जलाया शव 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: md anish , Date: 20/06/2026 04:40:28 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 20/06/2026 04:40:28 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ लव मैरिज करने पर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

विस्तार

बिहार: मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ लव मैरिज करने पर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल ये खबर बिहार के मुजफ्फरपुर की हैं, जहाँ 19 साल की सुजाता ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर हरियाणा चली गई थी। सुजाता के लापता होने पर उसके परिजनों ने पुलिस में उसके अपहरण करने की FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने सुजाता और उसके पति गौरीशंकर को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में ये पूरा मामला कोर्ट में पैश किया गया, जिसमें सुजाता ने कहा की वह नाबालिक हैं और उसने अपनी मर्जी से गौरीशंकर से शादी करी हैं। वह गौरीशंकर के साथ ही रहना चाहती हैं। 

जानकारी के मुताबिक गौरीशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और सुजाता अपने किसी रिश्तेदार के घर रहने चली गई थी। बताया जा रहा हैं की सुजाता की माँ उसे होली पर घर लेकर गई थी और उसके बाद से सुजाता गायब हो गई। सुजाता के पति ने बताया आखरी बार उसकी सुजाता से बात 31 मार्च को हुई थी। इसके बाद गौरीशंकर ने व्हाट्सप्प के जरिए पुलिस को खबर दी की उसकी पत्नी सुजाता की हत्या कर दी गई हैं। 

कैसे हुआ विवाह 

 जानकारी के अनुसार मृतिक महिला की पहचान 19 वर्षीय सुजाता कुमारी के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं की घंसोत गांव के गौरीशंकर कुमार और कोदरिया गोसाईपुर की सुजाता, दोनों ही 6 साल से प्रेम संबंध में थे। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे फिर एक दिन 18 जनवरी 2026 को दोनों ने भागकर समस्तीपुर में शादी कर ली। दोनों ही अलग-अलग जाती के थे। इसी वजह से सुजाता का परिवार इस शादी के खिलाफ था। 

कैसे दिया हत्या को अंजाम 

बताया जा रहा हैं की सुजाता की माँ उसे होली में किसी बहाने से घर ले गई, जिसके बाद से सुजाता लापता हो गई। पति के शिकायत करने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया की सुजाता के परिवार वालो ने उसकी 8 मई को गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पहचान मिटाने के लिए सुजाता के शव को बूढ़ी गंडक नदी किनारे जला दिया। इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया हैं। इसी मामले में गौरीशंकर ने अपनी पत्नी सुजाता के मायके वालों पर उसकी हत्या करने और उसके लाश को छिपाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया की इस हत्या में 5 लोग शामिल हैं, जिनमें से नामजत अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।  बाकियों की जांच की जा रही है। 

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News